आगरा में 10 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 63

आगरा में कोरोना वायरस अब पैर पसारता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 10 और मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अभी एक सैंपल की रिपोर्ट और आनी है।


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इसमें 55 केस सक्रिय हैं। बता दें कि अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक 52 मरीज मिल चुके हैं। जबकि मार्च में 11 मरीज मिले थे, जिनमें आठ लोग ठीक हो गए हैं।  

इससे पूर्व चार अप्रैल को सबसे ज्यादा 25 संक्रमित मिले थे। इनमें 24 जमाती हैं। सोमवार रात 92 नमूने जांच के लिट भेजे गए। इनकी रिपोर्ट आना भी बाकी है। ताजनगरी में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे लॉकडाउन बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।